पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, 15 चरमपंथियों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के नज़दीक तिराह घाटी में हवाई हमले में कम से कम 15 इस्लामी चरमपंथियों को मार दिया है।
सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि इन छापों में चरमपंथियों के नौ ठिकाने तबाह हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना की ये कार्रवाई रविवार को कराची हवाई अड्डे पर हमले के बाद हुई है। रविवार देर रात कराची हवाई अड्डे पर चरमपंथी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली है।
नौ ठिकानों पर कार्रवाई
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जारी किए गए एक बयान में कहा है, "पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के पास सुबह किए गए हमले में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को नेस्त नाबूद कर दिया गया है।"
ख़ैबर का क़बायली इलाक़ा बहुत सारे चरमपंथी संगठनों का गढ़ माना जाता है।
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस बात का पता नहीं है कि किस संगठन को निशाना बनाया गया था।