फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistani journalist has been beaten by clerics on drinking water

रोजे में पानी पीने पर मौलवियों ने की पाकिस्तानी पत्रकार की पिटाई

Thu, 22 Jun 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
pakistani journalist has been beaten by clerics on drinking water

रमजान में पानी पीना एक पाकिस्तानी पत्रकार को महंगा पड़ गया। दरअसल मस्जिद में पानी पीने को लेकर मौलवियों ने एक पत्रकार और उसके साथियों की पिटाई कर दी। मौलवियों का गुस्सा इतने पर ही नहीं ठंडा हुआ। उन्होंने न्यूज चैनल के सारे इंस्टूमेंट भी तोड़ दिए।

विज्ञापन

 

घटना दीन न्यूज के एक पत्रकार रशीद अजीम के साथ हुई। वह राजधानी इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-8 क्षेत्र में एक खबर के सिलसिले में गए हुए थे। खबर के दौरान रशीद दोपहर की नमाज के लिए पास की मस्जिद चले गए। रशीद से मस्जिद में एक मौलवी ने पूछा कि उन्होंने रोजा क्यों नहीं रखा। इस पर अजीम ने पानी पीने की बात से इनकार किया। रशीद और मौलवी के बीच पानी पीने की बात को लेकर बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन


जिसके बाद मौलवियों ने रशीद और उनके साथियों पर हमला कर दिया और उनका कैमरा तोड़ दिया। वहां मौजूद अन्य पत्रकारों को भी घटना न रिकॉर्ड करने की धमकी दी। जिसके बाद रशीद ने पास के पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में मौलवियों ने यह तो माना कि उन्होंने रशीद अजीम व उनके साथियों पर हमला किया था, लेकिन उनका आरोप है कि पहले हमला रशीद ने किया था। पुलिस ने मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed