{"_id":"587564954f1c1b577fba9531","slug":"pakistani-government-should-search-the-abducted-bloggers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सरकार अपहृत ब्लॉगरों की फौरन तलाश करे :मानवाधिकार संगठन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक सरकार अपहृत ब्लॉगरों की फौरन तलाश करे :मानवाधिकार संगठन
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूमन राइट्स वाच ने मंगलवार को पाकिस्तान से चार ब्लॉगरों के अपहरण की तत्काल जांच करने को कहा है। मानवाधिकार एवं धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अभियान चलाने वाले ये ब्लॉगर हाल ही में पाकिस्तान से लापता हो गए थे। संगठन ने कहा कि एक साथ सभी ब्लॉगरों का लापता होना पाक सरकार पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
अपहृत ब्लॉगरों की रिहाई की मांग को लेकर वामपंथी और उदारवादी कार्यकर्ताओं की ओर से देश भर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के मद्देनजर ह्यूमन राइट्स वाच का यह बयान सामने आया है। पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से चार जनवरी से सात जनवरी के बीच कवि सलमान हैदर, ब्लॉगर वकास गोराया , असीम सईद और अहम रजा नसीर अचानक लापता हो गए थे। पत्रकारों पर हमले को लेकर पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में शुमार है।
विज्ञापन
वहां पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को बंधक बनाना और उन पर हमला आम बात है। ह्यूमन राइट्स वाच के एशिया डायरेक्टर ब्रैड एडम्स का कहना है कि पाक सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लापता चारों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की तत्काल तलाश करे।
विज्ञापन