{"_id":"56f1c9674f1c1b9905f14d49","slug":"pakistani-doctor-jaan-muhammad-want-to-be-the-father-of-100-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बच्चों के पिता बनना चाहते हैं पाकिस्तानी डॉक्टर जान मोहम्मद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
100 बच्चों के पिता बनना चाहते हैं पाकिस्तानी डॉक्टर जान मोहम्मद
एजेंसी/ कराची
Updated Wed, 23 Mar 2016 04:08 AM IST
सार
- पाक के बलूचिस्तान के क्वेटा निवासी मोहम्मद के फिलहाल 35 बच्चे हैं
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में तेजी से बढ़ती आबादी के चलते लोगों को सीमित परिवार का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तानी डॉक्टर जान मोहम्मद तो बच्चों के मामले में शतक लगाना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि 43 वर्षीय जान मोहम्मद के फिलहाल 35 बच्चे हैं, जिनमें से 21 बेटियां और 14 बेटे हैं। वह तीन बीवी और 35 बच्चों के इतने बड़े परिवार की परेशानियों से तनिक भी विचलित नहीं हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के गरीब इलाके में रहने वाले जान मोहम्मद का इरादा अब 100 बच्चों के पिता बनने की है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इतने बड़े परिवार को लेकर उनको समस्याओं का सामना कभी नहीं करना पड़ा है। जान मोहम्मद ने बताया, ‘पिछले सप्ताह मेरी दूसरी और तीसरी बीवी ने दो बेटियों को जन्म दिया। अब मैं 35 बच्चों का पिता बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
अगर संभव हुआ, तो मैं चौथी शादी करूंगा और 100 बच्चों का पिता बनना चाहता हूं।’ उन्होंने बताया कि उनके इतने बड़े परिवार के भरण-पोषण के लिए हर महीने करीब एक लाख रुपये की जरूरत होती है, जिसके लिए वह कमा लेते हैं। इस संबंध में जान मोहम्मद के वीडियो को फेसबुक पर 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा पौने दो लाख बार शेयर किया जा चुका है।
विज्ञापन