फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani discussing Bihar and firecrackers over social media

पाकःसोशल मीडिया पर छाया बिहार और पटाखे

Sun, 08 Nov 2015 09:46 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistani discussing Bihar and firecrackers over social media

बिहार चुनावों के परिणामों पर पाकिस्तान में भले ही पटाखे न छूटे हों, लेकिन पाकिस्तान में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बिहार है। जी हां! #Bihar अन्य ट्रेंड्स में क्रिकेट के कई ट्रेंड्स हैं, वसीम अकरम, शेन वार्न, मोइन खान और इकबाल ट्रेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीनेटर शेरी रहमान ट्वीट करती हैं- पटाखे?? पाकिस्तानी इस बारे में सोचते भी अगर बात क्रिकेट की होती। बाकी बिहार में बीजेपी की जीत भारत के लिए महत्वपूर्ण है हमारे लिए नहीं।
विज्ञापन


अमीर मतीन लिखते हैं- बिहार में कांटे की लड़ाई। ये तय करेगा कि मोदी भारत पाकिस्तान के मामले में गेम चेंजर हैं या नहीं।

नसीम ज़ेहरा लिखती हैं- बीजेपी संघ राजनीतिक आक्रमण में उन सभी को पाकिस्तानी कहा जा रहा है जो उनके विरोध में हैं। ये घटिया राजनीति है।

'जो न कटे आरी से वो कटे बिहारी से'

Pakistani discussing Bihar and firecrackers over social media

अली कामरान चिश्ती का ट्वीट है- जो न कटे आरी से वो कटे बिहारी से।

स्नाइपर नाम का एक हैंडल ट्वीट करता है- राजदीप जी यहां पाकिस्तान में हाफिज सईद जैसे लोग मोदी की जीत का इंतजार कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि मोदी की जीत हो तो तनाव बढ़ता रहे।

लाहौर से सनम तासीर का ट्वीट है- तो क्या अब बीजेपी वाले हम सबको बिहार भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed