फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani Defence Minister Khurram Dastgir Khan said our forces are vigilant on land, sea, and air

पाकिस्तान ने दी चेतावनी, कहा- हम भारत को जल, थल और वायु कहीं भी जवाब देने को तैयार

Tue, 13 Feb 2018 06:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Defence Minister Khurram Dastgir Khan said our forces are vigilant on land, sea, and air
Khurram Dastgir Khan
पाक रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी भी मामले में भारत को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। खान ने कहा कि भारतीय की आक्रामकता, रणनीतिक गड़बड़ी, और अन्य किसी बात की परवाह किए बिना हम भारत को हर भाषा में जवाब देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हम पाकिस्तान का मजबूत समर्थन करते हैं। भारत लगातार पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहा है जबकि भारत खुद ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को दोषी ठहराए जाने के बजाय भारत को खुद सोचना चाहिए। भारत को जासूस कुलभूषण पर ठोस जवाब देना चाहिए। जबकि कुलभूषण जाधव की जासूसी के सबूत दुनिया के सामने हैं। 
विज्ञापन

42 पाकिस्तानी लोग मारे गए थे

Pakistani Defence Minister Khurram Dastgir Khan said our forces are vigilant on land, sea, and air
भारत-पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि 11 साल पहले समझौता एक्सप्रेस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 42 पाकिस्तानी लोग मारे गए थे। भारत इन्हें न्याय देने में विफल रहा है। दस्तगीर ने कहा कि भारत दुनिया में शांति की बात करता है लेकिन जमीन पर ऐसा नहीं है।

खुर्रम ने चेतावनी दी है कि हम डरने वाले नहीं है हम अपने देश की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सेना जमीन, समुद्र और वायु सभी जगह पर सतर्क हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed