फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani cinema hall owners likely to resume screening Indian films from 19 december

घाटे से परेशान पाक ने हटाया भारतीय फिल्मों से प्रतिबंध, आज दिखाई जाएगी ‘फ्रीकी अली’

Mon, 19 Dec 2016 03:02 AM IST
एजेंसी/ कराची
एजेंसी/ कराची Updated Mon, 19 Dec 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistani cinema hall owners likely to resume screening Indian films from 19 december
स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.

पाकिस्तान में सिनेमाघर सोमवार से भारतीय फिल्में दिखाएंगे, क्योंकि वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने उड़ी हमले के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद लगाए प्रतिबंध को हटा लिया है। फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैशी लाशरी ने बताया कि संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया कि भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन सोमवार से बहाल किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को कहा कि सिनेमाघर मालिकों एवं इस उद्योग के अन्य पक्षों पर भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक के फैसले की बड़ी मार पड़ी है। नए सिनेप्लेक्सों एवं मल्टी प्लेक्सों को उन्नत बनाने एवं उनके निर्माण पर बहुत निवेश किया गया था, लेकिन इस समय धंधा नई भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर निर्भर है। सिनेमाघर मालिकों ने कहा कि उन्होंने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर बस अस्थायी रोक लगाई थी न कि पूर्ण रोक।
विज्ञापन


आट्रियम सिनेमा के नदीम मंडीवाला ने कहा कि अस्थायी रोक के चलते जो फिल्में नहीं दिखाई जा सकीं, सबसे पहले वे दिखाई जाएंगी। दिखाई जाने वाली सबसे पहली फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दिकी की ‘फ्रीकी अली’ है। इस उद्योग के सूत्रों ने बताया कि जब नई एवं पुरानी पाकिस्तानी फिल्मों तथा नवीनतम हॉलीवुड फिल्मों के बाद भी सिनेमा हॉल खाली रहने लगे जब ज्यादातर सिनेमा घर मालिक, वितरक और भारतीय फिल्मों के आयातकों के हाथ-पैर फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed