फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani candidates are seeking blessings from Sufi shrines in India

पाक उम्मीदवार मांग रहे हैं मन्नत, चुनाव जीते तो हिंदुस्तान में टेकेंगे माथा

Sun, 15 Jul 2018 02:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Pakistani candidates are seeking blessings from Sufi shrines in India
ajmer sharif dargah
चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार न जाने क्या क्या जतन करते हैं। कोई मंदिर में माथा टेकता है तो कोई मजार में चादर चढ़ाता है। इसके अलावा अगर कोई बता दे कि उस स्थान पर जाने से सबकी मुराद पुरी हो जाती है तो उम्मीदवार वहां भी चला जाता है। ऐसा ही पाकिस्तान के चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में 25 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए लोग मन्नतें मांग रहे हैं। पाक के कुछ उम्मीदवारों का कहना है कि अगर वह जीत हासिल करते हैं तो वह हिंदुस्तान जाएंगे और राजस्थान के अजमेर स्थित दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के यहां माथा टेकेंगे।   
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के पंजाब प्रांत के साहिवाल सीट से उम्मीदवार सैयद इमरान शाह ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह हिंदुस्तान जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जीत के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पर माथा टेकेंगे। शाह तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं इससे पहले वह दो बार चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज राजा अशरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की ओर से रावलपिंडी सीट से त्रिकोणीय मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अजमेर दरगार पर आकर चादर चढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वह 2013 में अपनी पत्नी के साथ अजमेर गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed