{"_id":"16cfed382ff2ee379d0ca99523d9a93d","slug":"pakistani-army-killed-40-is-fighters-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानः 40 चरमपंथी लड़ाके मारे गए","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानः 40 चरमपंथी लड़ाके मारे गए
Updated Thu, 18 Sep 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग ने दावा किया है कि बुधवार को उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में हवाई हमलों में कम से कम 40 चरमपंथी मारे गए हैं।
विज्ञापन
सेना के अनुसार मारे गए चरमपंथियों में विदेशी लड़ाकें भी शामिल हैं। हालांकि सेना ने मारे गए विदेशी लड़ाकों या उनकी नागरिकता के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।
विज्ञापन
सेना के मुताबिक हमलों में चरमपंथियों के पांच ठिकानों और हथियारों के भंडार को तबाह किया गया।
इससे पहले मंगलवार को उत्तरी वजीरिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा की ओर से होने वाले हमले में तीन सुरक्षाकर्मी और 11 चरमपंथी मारे गए थे।
सोमवार को सेना ने 15 चरमपंथियों को मारने का दावा किया था। पाकिस्तान की सेना ने क़बीलाई इलाके उत्तरी वजीरिस्तान में चरमपंथियों के खिलाफ 12 जून को ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब शुरू किया था।
विज्ञापन
जिन इलाकों में ऑपरेशन चल रहा है वहां स्वतंत्र मीडिया की पहुंच नहीं है। सेना के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।