फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani army claim, BJP MLA has copied one of thier song

पाकिस्तानी सेना का दावा, भाजपा विधायक ने की उसके एक गाने की नकल

Mon, 15 Apr 2019 12:29 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 15 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army claim, BJP MLA has copied one of thier song
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि भारत के एक विधायक ने उसके एक गाने की नकल कर और उसमें थोड़ा सा बदलाव कर उसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने भाजपा के इस विधायक की खिल्ली उड़ाते हुए भारत को यह नसीहत भी दे डाली कि वह सच बोलने में भी पाकिस्तान की नकल करे।

विज्ञापन


तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरा नया गाना, जो श्रीरामनवमी के अवसर पर 14 अप्रैल को दोपहर 11:45 बजे जारी किया जाएगा, हमारे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित है।’’ 
विज्ञापन


बहरहाल, लोध ने जब सोशल मीडिया पर गाने का एक हिस्सा साझा किया तो पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि यह गाना पाकिस्तान दिवस के अवसर पर 23 मार्च को उसकी मीडिया इकाई की ओर से जारी किए गए एक गाने की नकल है और इस गाने को साहिर अली बग्गा ने लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, लोध ने ‘जिंदाबाद पाकिस्तान’ गाने की नकल की और इसमें थोड़ा बदलाव कर इसे ‘जिंदाबाद हिंदुस्तान’ कर दिया और फिर इसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ‘‘खुशी हुई कि आपने इसकी नकल की। लेकिन सच बोलने की भी नकल करें।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed