फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani anchor came with her daughter to express her grief over rape of a minor

पाकिस्तान: विरोध में अपनी बेटी को लेकर स्टूडियो पहुंचीं एंकर, मां बनकर पढ़ी खबर

Thu, 11 Jan 2018 01:36 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistani anchor came with her daughter to express her grief over rape of a minor
पाकिस्तानी न्यूज एंकर किरण नाज़

टीवी एंकरों को न्यूज पढ़ते तो आप देखते ही हैं लेकिन एक न्यूज चैनल में पहली बार किसी मां ने खबर सुनाई है। पाकिस्तानी एंकर किरण नाज ने आठ साल की मासूम से रेप की घटना को रोज की तरह नहीं पढ़ा। किरण ने इस घटना का विरोध कुछ इस तरह जताया जिससे देखने वाले भी भावुक हो गए।

विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आठ साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में कई तरह से आवाज उठ रही हैं तो समा टीवी की एंकर किरण नाज इस खबर को पढ़ने के लिए अपनी बेटी को साथ लाईं। किरण बतौर अपनी मासूम बच्ची के साथ ही स्टूडियो पहुंचीं और उन्होंने कैमरे के सामने अपनी बेटी के साथ ही इस खबर को पढ़कर सुनाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो आज एंकर नहीं एक मां हैं...।
विज्ञापन


इस घटना से पाकिस्तान में गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों का गुस्सा अब हिंसा में भी तब्दील होता दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस हिंसा में दो लोगों की अब तक जान जा चुकी है। जिस बच्ची के संग इस दरिंदगी को अंजाम दिया गया है वो घर के पास ही ट्यूशन गई थी, इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार को एक वीडियो मिला जिसमें बच्ची किसी अजनबी की चंगुल में दिखाई दे रही है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कई दिनों की तलाश के बाद बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिला था। 


पुलिस के मुताबिक बच्ची की हत्या से पहले उसके संग रेप किया गया और डेडबॉडी देख पुलिस ने अनुमान लगाया कि बच्ची की हत्या भी चार-पांच दिन पहले ही कर दी गई थी। वहीं पंजाब के मुख्मंत्री शहबाज शरीफ ने इस मामले को खुद अपनी निगरानी में जांच कराने की बाद कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed