फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan worried that China Pakistan Economic Corridor will benefit India

चीन के साथ बन रहे अपने ही आर्थिक कॉरिडोर से डरा पाक, भारत को फायदा मिलने का शक

Fri, 18 Nov 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan worried that China Pakistan Economic Corridor will benefit India
कॉरिडोर - फोटो : Reutors
भारत पहले ही चीन और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का विरोध कर चुका है। बताया जा रहा है कि यह कोरिडोर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के माध्यम से चलेगा। लेकिन, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान को लग रहा है कि यह कॉरिडोर  भारत को फायदा पहुंचाएगा। इससे वह डरा हुआ है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सांसदों ने संदेह व्यक्त किया है कि सीपीईसी का प्रयोग चीन भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधो के लिए कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संसद की योजना और विकास के लिए बनाई गई स्टैंडिंग कमेटी ने महसूस किया है कि चीन इस कोरिडोर का प्रयोग दूसरे देशों के साथ व्यापार के नए रास्ते बनाने के लिए कर सकता है। इसमें भारत के साथ-साथ यूरोप और मध्य एशिया के दूसरे देश हैं।
विज्ञापन


स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सैयद ताहिर हुसैन मशहदी की राय है कि चीन इस कॉरिडोर का प्रयोग अपने 8 अविकसित प्रांतों में आर्थिक गति देने के लिए कर सकता है। उनके द्वारा निर्माण किए गए सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी का प्रयोग चीन इसके विकास के लिए कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहदी ने आगे कहा कि चीन निश्चित तौर पर सीपीईसी का प्रयोग अपने व्यापार को भारत के साथ बढ़ाने में प्रयोग कर सकता है। क्योंकि, जब कोई निवेश करता है तो वह फायदे के बारे में जरूर सोचता है। 
 

सीपीईसी का पहले भी विरोध कर चुका है डॉन

Pakistan worried that China Pakistan Economic Corridor will benefit India
पाकिस्तान - फोटो : social media


बताते चलें कि बीते. कुछ महीनों में डॉन अखबार सीपीईसी का का विरोध करता रहा है। वह इसे खराब योजना बताता रहा है। 

बीते हफ्ते, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बलूचिश्तान प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित ग्वादर बंदरगार में परिचालन गतिविधियों का उद्घाटन किया था। इस बंदरगाह को पुनरुत्थान चीन-पाकिस्तान के 46 बिलियन के कोरिडोर के लिए रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed