फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan will work with India for water management

जल प्रबंधन के लिए भारत के साथ काम करेगा पाक  

Wed, 03 May 2017 09:33 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 03 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will work with India for water management
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति होने के बावजूद विकास परियोजनाओं के नकारात्मक असर को कम करने के लिए भारत और अफगानिस्तान के साथ मिलकर वाटरशेड मैनेजमेंट और सीमा पार एक्विफर को साझा रखने की संयुक्त प्रणाली चाह रहा है पाकिस्तान
विज्ञापन

 

पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट  के अनुसार, यह पाकिस्तान की राष्ट्रीय जल नीति का हिस्सा है, जो पीने के पानी और सफाई समेत शहरी पानी के 100 फीसदी इस्तेमाल को सुनिश्चित करता है। इस रिपोर्ट के अनुसार सरकार और प्रांतों द्वारा जिस नीति को अंतिम रूप दिया गया है, वह काउंसिल  ऑफ कॉमन इंटरेस्ट के एजेंडे में थी, लेकिन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से इसे नहीं उठाया जा सका।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान, बार्टर सिस्टम के तहत भारत भेज रहा है हथियार?
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक इस नीति में सिंधु जल संधि प्रावधानों की भी चर्चा की गई है। गौरतलब है कि वाटरशेड मैनेजमेंट का संबंध जल प्रबंधन और भूमि प्रबंधन से संबंधित प्रणालियों से है। जल की गुणवत्ता की सुरक्षा और सुधार में मदद कर सकती है यह प्रणाली। वहीं एक्विफर का संबंध जमीन के नीचे चट्टानों या खनिजों की उस परत से है जो पानी को रोक कर रखने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed