फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan will make 50 bunkers on the Indian border

भारतीय सीमा पर 50 बंकर बनाएगा पाकिस्तान

Tue, 07 Feb 2017 07:24 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan will make 50 bunkers on the Indian border
- फोटो : pak border

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर कम से कम 50 बंकर बनाने का फैसला लिया है। पाक का कहना है कि ये बंकर भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी के दौरान वर्किंग बाउंड्री से सटे रिहायशी इलाके के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


भारत के कश्मीर और पाक पंजाब के सियालकोट के बीच की सीमा को वर्किंग बाउंड्री कहा जाता है। पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के दौरान नवाज शरीफ सरकार से सीमा पार गोलीबारी के दौरान जनहानि रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की थी, जिसके बाद पाक सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


आसिफ पाक के पंजाब प्रांत के सियालकोट एवं नारोवाल जिले से आते हैं। पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि कैबिनेट ने वर्किंग बाउंड्री से सटे इलाके में 50 बंकर बनाने का फैसला लिया है, ताकि भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी के दौरान इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनो देशों को बीच हुई गोलीबारी में दर्जनों लोगों की हुई मौत

 Pakistan will make 50 bunkers on the Indian border

इसके अलावा पाक सरकार ने भारत की जवाबी गोलीबारी में मारे गए और जख्मी हुए लोगों के लिए मुआवजा में इजाफा करने की भी घोषणा की है। मरियम ने बताया कि सीमा पार गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते गोलाबारी में सियालकोट और नारोवाल के ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। दोनों देशों के बीच गोलीबारी में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed