भारतीय सीमा पर 50 बंकर बनाएगा पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर कम से कम 50 बंकर बनाने का फैसला लिया है। पाक का कहना है कि ये बंकर भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी के दौरान वर्किंग बाउंड्री से सटे रिहायशी इलाके के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे हैं।
भारत के कश्मीर और पाक पंजाब के सियालकोट के बीच की सीमा को वर्किंग बाउंड्री कहा जाता है। पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के दौरान नवाज शरीफ सरकार से सीमा पार गोलीबारी के दौरान जनहानि रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की थी, जिसके बाद पाक सरकार ने यह फैसला लिया है।
आसिफ पाक के पंजाब प्रांत के सियालकोट एवं नारोवाल जिले से आते हैं। पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि कैबिनेट ने वर्किंग बाउंड्री से सटे इलाके में 50 बंकर बनाने का फैसला लिया है, ताकि भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी के दौरान इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
दोनो देशों को बीच हुई गोलीबारी में दर्जनों लोगों की हुई मौत
इसके अलावा पाक सरकार ने भारत की जवाबी गोलीबारी में मारे गए और जख्मी हुए लोगों के लिए मुआवजा में इजाफा करने की भी घोषणा की है। मरियम ने बताया कि सीमा पार गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते गोलाबारी में सियालकोट और नारोवाल के ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। दोनों देशों के बीच गोलीबारी में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।