फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan will complete their investigation of pathankot attack in india

पठानकोट: पाकिस्तान इस सप्ताह पूरी कर लेगा जांच

Mon, 29 Feb 2016 09:28 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Mon, 29 Feb 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
pakistan will complete their investigation of pathankot attack in india

पाकिस्तानी जांच टीम इस सप्ताह पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की जांच पूरी कर लेगी। मामले में पाक पुलिस की ओर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद सोमवार को पाकिस्तान के  शीर्ष अधिकारी यह बात कही। रेडियो पाकिस्तान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के विशेष सहायक सैयद तारिक फतेमी ने हवाले से कहा कि संयुक्त जांच टीम इस सप्ताह में पठानकोट आतंकी हमले की जांच पूरी कर लेगी।

विज्ञापन


पाक ने पिछले हफ्ते पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए पांच सदस्यीय संयुक्त जांच टीम गठित किया था। इसके एक सप्ताह बाद मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर का नाम शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले भारत की ओर से दिए गए सबूतों के आधार पर पाक की संघीय सरकार की ओर से मामले की शुरुआती जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। वहीं, शनिवार को पाक के पंजाब प्रांत की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने पठानकोट आतंकी हमले में गिरफ्तार तीनों संदिग्धों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर पाक की पंजाब पुलिस के काउंटर-टेरोरिज्म डिपार्टमेंट ने मामले में एफआईआर दर्ज किया। पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले चार आतंकियों के सीमा पार पाक से आने के सबूत उपलब्ध कराए गए थे। इस आतंकी हमले के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता भी टाल दी गई।


फतेमी ने यह भी बताया कि इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन को लेकर सदस्य देशों की सलाह से काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सम्मेलन में शिरकत कर करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed