फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan wants peaceful relations with his neighbors: Nawaz Sharif

पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है पाकिस्तान: नवाज

Wed, 04 Jan 2017 08:34 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
Pakistan wants peaceful relations with his neighbors: Nawaz Sharif
- फोटो : getty images

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि वह पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं। मंगलवार को शरीफ ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें पड़ोसी देशों और सामरिक भागीदारों के साथ पाक के मौजूदा संबंधों की स्थिति की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता पाक पीएम ने की। इस्लामाबाद स्थित प्रधानमंत्री हाउस में आयोजित बैठक में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में यकीन करता है।
विज्ञापन


साथ ही उनके साथ मजबूत और आपसी सौहार्द के संबंधों को मजबूत बनाना चाहता है।

परस्पर सौहार्द हमारा उद्देश्य

Pakistan wants peaceful relations with his neighbors: Nawaz Sharif

उन्होंने कहा, ‘शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, परस्पर सौहार्द और आर्थिक रूप से एकीकृत क्षेत्र हमारे साझा उद्देश्य हैं। हमें इस उद्देश्य को साकार करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। ’उड़ी में भारतीय सैन्य ठिकाने में पर आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर शरीफ का यह बयान सामने आया है।

इस बैठक में विदेशी संबंधों की चुनौती से निपटने के लिए नीतिगत विकल्पों का मूल्यांकन किया गया। इसमें पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, आईएसआई प्रमुख, वित्त मंत्री इशाक डार, गृहमंत्री निसार अली खान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed