कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत को न्योता देगा पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर के मुद्दे पर ही पाकिस्तान से बातचीत करने के भारत के जोर देने के बाद अब पाकिस्तान ने भारत के साथ कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने की योजना बनाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वह जम्मू कश्मीर विवाद पर भारत को बातचीत के लिए आमंत्रित करेंगे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को इस मामले में औपचारिक पत्र लिखेंगे। अजीज ने कहा कि पाकिस्तान संवाद को भारत की तरफ से एकतरफा रोके जाने के बाद फिर से बहाल करने की कोशिश करेगा। उन्होंने भारत पर बातचीत में दिलचस्पी नहीं होने का आरोप भी लगाया।
अजीत शुक्रवार को एक से तीन अगस्त तक हुई पाकिस्तानी दूतों के सम्मेलन के बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कश्मीर की गंभीर स्थितियों के बारे में चर्चा की गई। सम्मेलन में इसी बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान कश्मीरियों के आंदोलन को राजनयिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन जारी रखेगा।
राजनाथ ने कहा था ''सिर्फ पीओके पर बात होगी''
अजीज ने कहा कि सम्मेलन में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए राजनयिक कदमों के बारे में चर्चा की गई और अब यह तय किया गया है कि पाकिस्तान भारत को कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित करेगा।
अजीज ने कहा कि राजदूतों के सम्मेलन ने गौर किया है कि भारत की नीति पाकिस्तान से व्यापक बातचीत नहीं करने की रही है, जिसकी वजह से दक्षिण एशिया में शांति बहाल नहीं हो पा रही है।
गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दो दिन पहले ही संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत पाकिस्तान के साथ पीओके पर बातचीत करना चाहता है और कश्मीर पर उससे बातचीत करने का सवाल ही नहीं पैदा होता।