पाकिस्तान की थी भारत पर परमाणु बम हमले की तैयारी
वर्ष 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में पाकिस्तान, भारत के ऊपर परमाणु बम से हमला करने की तैयारी कर रहा था। इस बात की जानकारी अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने उस समय के राष्ट्रपति बिल क्लिटंन को दी थी।
इस बात का खुलासा बुधवार को व्हाइट हाऊस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में दोनों ही देशों के हजारों सैनिक शहीद हुए थे।
व्हाइट हाऊस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सीआई ने एक गोपनीय बैठक के दौरान 4 जुलाई, 1999 को अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिटंन को बताया था जब राष्ट्रपति पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने जा रहे थे।
परवेज मुर्शरफ को भी मुंह की खानी पड़ी
इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। उस समय के सेना प्रमुख जनरल परवेज मुर्शरफ को भी मुंह की खानी पड़ी थी। इस दौरान नवाज शरीफ को अमेरिका बुलाकर दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को दूर करने को कहा गया।
चार जुलाई, 1999 की सुबह ही सीआईए ने पाकिस्तान की तरफ से परमाणु हमला किए जाने की तैयारी की बात बताई थी। इस खबर की पुष्टि होते ही ओवल ऑफिस में तनाव बढ़ गया। उस समय नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में ब्रूस रिडले तैनात थे। उस समय सैंडी जोकि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी थे। उन्होंने राष्ट्रपति क्लिटंन से कहा कि वो शरीफ का बुलाए और कहें कि उन्होंने यह समस्या खड़ी की है और बिना किसी मुआवजे के इस समस्या को हल करें।
उस समय क्लिटंन का शरीफ से बात करना काम कर गया और नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की सेना को वापस लिया।