फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan visit of prime minsiter narendra modi,

पाक की विपक्षी पार्टियों को भी भाया मोदी का सरप्राइज

Sun, 27 Dec 2015 03:19 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 03:19 AM IST
विज्ञापन
pakistan visit of prime minsiter narendra modi,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान पहुंचने का यहां की विपक्षी पार्टियों ने भी स्वागत किया है। उन्होंने इसे रिश्तों की नई शुरुआत करार देते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने का काम करेगा।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी पीएम मोदी की इस पहल को सराहा है। शुक्रवार को अफगानिस्तान से वापस भारत लौटते वक्त प्रधानमंत्री दो घंटे के लिए लाहौर में रुके थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने पाक पीएम नवाज शरीफ के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर वार्ता की। पाक संसद में विपक्ष के नेता सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) मोदी के पाक दौरे का स्वागत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावल ने भी सराहा

pakistan visit of prime minsiter narendra modi,

पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने ट्वीट कर पीएम मोदी का पाक में स्वागत किया और कहा कि संबंधों को बनाए रखने के लिए निरंतर जुड़े रहना ही एकमात्र जरिया है।

तहरीके-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान ने भी मोदी का स्वागत किया। वहीं, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मोदी का दौरा मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद समेत सभी विवादों का हल ऐसी पहल करने से ही निकलेगा। पाक की अन्य पार्टियों ने भी मोदी के अचानक पाक दौरे का खुले दिल से स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed