फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Transgender to contests general elections of 2018

पाकिस्तान: 2018 के आम चुनाव लड़ेंगे ट्रांसजेंडर, तैयारी जोरों पर

Thu, 24 May 2018 05:50 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Thu, 24 May 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Transgender to contests general elections of 2018

पाकिस्तान में इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कम से कम 13 ट्रांसजेंडर चुनावी मैदान में होंगे। इनमें से दो नेशनल एसेंबली का चुनाव लड़ेंगे, जबकि अन्य प्रांतीय एसेंबली का चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

 
अगस्त में प्रकाशित जनगणना में पहली बार ट्रांसजेंडर शामिल किए गए थे। सर्वेक्षण में पाकिस्तान में लगभग 20.8 करोड़ आबादी में से केवल 10,418 ट्रांसजेंडर लोगों की पहचान की गई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार बैठक में सभी संभावित उम्मीदवारों और उनके निर्दिष्ट निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसजेंडर की भागीदारी के महत्व पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बैठक में चर्चा की गई जहां सामाजिक उन्नति के लिए उनके सशक्तिकरण और सामाजिक राजनीतिक समावेशन पर प्रकाश डाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के सहयोग से अखिल पाकिस्तान ट्रांसजेंडर चुनाव नेटवर्क (एपीटीईएन) ने बैठक का आयोजन किया था। इस बात की घोषणा ऑल पाकिस्तान ट्रांसजेंडर इलेक्शन नेटवर्क (एपीटीईएन) और इलेक्शन कमिशन ऑफ पाकिस्तान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सभा में दौरान की गई। 


पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने सोमवार को 25-27 जुलाई को देश में आम चुनाव कराने के लिए संभावित तारीखों का प्रस्ताव किया था। रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस वर्ष एपीटीईएन का गठन किया गया है जो उन्हें (ट्रांसजेंडर) को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराएगा जहां वो व्यवस्थित तरीके से चुनाव लड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed