फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan to look into possibility of Nawaz Sharif- Narendra Modi meeting during SCO summit

एससीओ के दौरान शरीफ-मोदी की बैठक की संभावना: पाक

Wed, 10 May 2017 10:03 PM IST
amaruajala.com- Presented By: Abhishek Tiwari
amaruajala.com- Presented By: Abhishek Tiwari Updated Wed, 10 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pakistan to look into possibility of Nawaz Sharif- Narendra Modi meeting during SCO summit
nawaz sharif

पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की आगामी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत की संभावना पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक सरताज अजीज ने बुधवार को कहा कि अगर भारत इच्छुक हो तो अगले महीने एससीओ सम्मेलन से इतर शरीफ और मोदी के बीच मुलाकात हो सकती है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार अजीज ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन अगर भारत दोनों हुक्मरानों की बैठक को इच्छुक है तो हम इस पर विचार करेंगे। कजाखस्तान में आगामी एससीओ सम्मेलन से इतर दो प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात की संभावना पर पूछ गए सवाल पर जवाब देते हुए अजीज ने इस विचार से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन


अजीज ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तानी नेता के साथ परस्पर बातचीत को इच्छुक है तो पाकिस्तान इस पर विचार करेगा। गौरतलब है कि भारत में सीमा पार आतंकवाद और पाक सैन्य अदालत द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने समेत कई मसलों पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। एससीओ की आगामी बैठक कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में 8-9 जून को होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑब्जर्बर के तौर पर हिस्सा लेगा भारत चीन के नेतृत्व में एससीओ का मुख्यालय बीजिंग में है। इस बैठक में मध्य एशिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग समेत सुरक्षा के कई मसलों पर चर्चा होनी है। इस बैठक में चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान पूर्ण सदस्य के रूप में हिस्सा ले रहे हैं जब कि अफगानिस्तान,बेलारूस, भारत, ईरान, मंगोलिया और पाकिस्तान ऑब्जर्बर के तौर पर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed