फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: TLP supporters blocks roads of Lahore over Faizabad agreement 

पाकिस्तान: TLP समर्थकों ने लाहौर के कई मुख्य मार्ग किए बंद, सरकार को दी खुली धमकी

Fri, 13 Apr 2018 05:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: TLP supporters blocks roads of Lahore over Faizabad agreement 

पाकिस्तान में फैजाबाद समझौते की मांग को लेकर शुक्रवार को तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के चीफ खादिम हुसैन रिजवी के समर्थकों ने भारी प्रदर्शन कर लाहौर के कई मुख्य मार्ग को बंद कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान खादिम अपने समर्थकों से सड़कों पर उतरने के लिए और देश के सभी मुख्य मार्ग को बंद करने का फरमान जारी कर रहा था। लाहौर में डाटा दरबार में समर्थकों को संबोधित करते हुए खादिम ने कहा कि 'आप सभी तब तक ऐसा करते रहें जब तक फैजाबाद समझौते की मांग को मान न लिया जाए।'
विज्ञापन


बता दें कि रिजवी और टीएलपी के सीनियर नेता बीते हफ्ते से लाहौर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी की मांग है कि फैजाबाद समझौते के 11 बिंदुओं को पूरी तरह से लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएलपी के चेयरपर्सन पीर अफजल कादरी ने बताया कि 'अगर सरकार ने फैजादाब समझौते के सभी 11 बिंदूओं को नहीं माना जिसमें गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई और उनके खिलाफ मामला वापस लेने जैसे प्रावधान शामिल हैं तो पूरा देश सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ भारी विरोध दर्ज करेगा।'

बता दें कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान यानी टीएलपी एक इस्लामिक राजनीतिक दल है। जिसका नेतृत्व खादिम हुसैन रिजवी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed