{"_id":"5b6572a04f1c1b6f668b73d1","slug":"pakistan-the-demand-for-issuing-red-corner-notice-against-the-son-of-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: शरीफ के बेटों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने की रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: शरीफ के बेटों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने की रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों हसन और हुसैन के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। जवाबदेही अदालत ने शरीफ के बेटों को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। 28 जुलाई, 2017 को उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद शरीफ और उनके दोनों बेटों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे और दोनों किसी भी मामले में अदालत में पेश नहीं हुए जिसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के प्रमुख न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल ने गृह मंत्रालय से दोनों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था जिसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस संबंधी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
हसन और हुसैन गंभीर रूप से बीमार चल रही अपनी मां कुलसुम नवाज की देखभाल के लिए लंदन में रह रहे हैं। खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने दोनों के खिलाफ रेड वारंट जारी करने के अनुरोध के साथ फ्रांस स्थित इंटरपोल के मुख्यालय में आवेदन दिया है।
विज्ञापन