{"_id":"59e9ceed4f1c1ba7678b6a38","slug":"pakistan-terrorist-attack-on-balochistan-gwadar-port-26-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK में चल रहे चीनी प्रोजेक्ट पर आतंकियों की नजर, ग्वादर पोर्ट पर हमला, 26 घायल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
PAK में चल रहे चीनी प्रोजेक्ट पर आतंकियों की नजर, ग्वादर पोर्ट पर हमला, 26 घायल
टीम डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Oct 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला
- फोटो : Reuters
पाकिस्तान और चीन की दोस्ती का प्रतीक माने जाने वाले 'वन बेल्ट वन रोड' पर बलूचिस्तान के अलगाववादियों की नजर है। पाकिस्तान और चीन की इस योजना के बीच पुल का काम करने वाले ग्वादर पोर्ट पर शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 मजदूर जख्मी हो गए। खबरों के मुताबिक, जिस वक्त मजदूर खाना खा रहे थे तब ही आतंकी मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और ग्रेनेड फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि यह हमला बलूचिस्तान के अलगाववादियों ने करवाया है जो मानते हैं कि चीन के साथ लाई जा रही योजना से उनके प्रांत के संसाधनों का दोहन हो रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: तो इस वजह से पाकिस्तान से नफरत करता है बलूचिस्तान
विज्ञापन
सुरक्षा बल के अधिकारी के मुताबिक, आतंकी चीनी इकनॉमिक कारिडोर के काम को रोकना चाहते हैं जिसके लिए वक्त-वक्त पर आतंकी हमले किए जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि 2014 से अबतक 50 मजदूर जान गंवा चुके हैं।
पाकिस्तान ने चीन से वादा किया था कि वह 57 बिलियन डॉलर के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा।