फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan targets India on the pretext of Jinnah portrait controversy

जिन्ना विवाद के बहाने पाक ने साधा भारत पर निशाना, कहा- भारत के मुस्लिमों में असहिष्णुता

Fri, 11 May 2018 05:25 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Fri, 11 May 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistan targets India on the pretext of Jinnah portrait controversy

भारत के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने की मांग को लेकर भड़के माहौल में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान भी कूद गया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपने संस्थापक जिन्ना से जुड़े इस विवाद के बहाने पर भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दिखाता है कि भारत में मुस्लिमों और पाकिस्तान के प्रति असहिष्णुता और पूर्वाग्रह कितना बढ़ रहा है।
विज्ञापन


विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल ने एक साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि पारंपरिक तौर पर एएमयू छात्रसंघ के सभी लाइफटाइम सदस्यों की तस्वीरें एएमयू में लगती हैं और जिन्ना की तस्वीर वहां 1938 से लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार के एक सदस्य की मांग पर इस तस्वीर को लगाने को लेकर चल रहा विवाद भारत में खासतौर पर मुस्लिमों और पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ रही असहिष्णुता, विदेशी विरोध और पूर्वाग्रह की तरफ इशारा करता है और ये खुद अधिकतर भारतीयों के लिए भी बेहद खतरनाक है। 


फैसल ने कहा, ये भारतीय समाज में तेजी से फैल रही धार्मिक कट्टरता को भी दिखाता है, जिसे सत्ता में बैठे लोग बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, सहिष्णुता को लेकर पाकिस्तान में इससे विपरीत स्थिति है, जहां महात्मा गांधी की तस्वीरें और मूर्तियां इस्लामाबाद स्मारक संग्रहालय में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed