फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Supreme Court orders Pervez Musharraf to appear in court 

‘एक कमांडो अपने वतन लौटने से इतना कैसे डर सकता है’

Thu, 14 Jun 2018 07:58 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Thu, 14 Jun 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Supreme Court orders Pervez Musharraf to appear in court 

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को एक मामले में बृहस्पतिवार दोपहर तक अदालत में पेश होने को कहा है। अदालत ने कहा है कि एक कमांडो अपने वतन लौटने को लेकर इतना डर कैसे सकता है। मुशर्रफ के खिलाफ दायर इस मामले में उन्हें आजीवन अयोग्य ठहराया जा सकता है।

विज्ञापन


डॉन की खबर के अनुसार पाकिस्तान के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने चेताया कि पूर्व राष्ट्रपति अगर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक अदालत में पेश नहीं होते हैं तो कानून के मुताबिक फैसला लिया जाएगा। चीफ जस्टिस मुशर्रफ की अपील की सुनवाई कर रही तीन जजों की बैंच की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैन्य शासक ने पेशावर हाईकोर्ट द्वारा 2013 में उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील की है। पिछले हफ्ते शीर्ष अदालत ने 74 वर्षीय मुशर्रफ को 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए इस शर्त पर नामांकन दाखिल करने की इजाजत दे दी थी कि वह मंगलवार को लाहौर में अदालत के सामने पेश होंगे और मामले की सुनवाई में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस निसार ने कहा, ‘हम पहले ही कह चुके हैं कि अगर मुशर्रफ वापस आते हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। हम लिखित गारंटी देने के लिए बाध्य नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed