{"_id":"59fcd4124f1c1b70548bac2a","slug":"pakistan-summoned-british-envoy-to-balochistan-s-freedom-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूचिस्तान की आजादी के नारे पर पाकिस्तान ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बलूचिस्तान की आजादी के नारे पर पाकिस्तान ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शुक्रवार को यहां ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब करके हाल ही में लंदन में पाकिस्तान विरोधी नारे और बलूचिस्तान की आजादी पर लगे नारे को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि विदेश सचिव तेहमिना जांजुआ ने ब्रिटिश राजदूत थामस ड्रयू को तलब किया। उन्होंने लंदन के कैब पर नारे के प्रदर्शन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ड्रयू से कहा कि यह पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर सीधे तौर से हमला है।
विज्ञापन
इस मसले को लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने भी विदेश और कॉमनवेल्थ कार्यालय के साथ उठाया गया है।
पढ़ें- पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का निधन, न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस
विज्ञापन