पाकिस्तान ने किया पनडुब्बी से पहली बार परमाणु मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी के बावजूद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान लगातार अपने सैन्य बेड़े में इजाफा कर रहा है। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पाकिस्तान ने पनडुब्बी से फायर होने वाली अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली इस मिसाइल का नाम बाबर-3 है। यह 450 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
पाक सेना अध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने मिसाइल परीक्षण के बाद टीम को बधाई दी। पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार डॉन की वेबसाइट पर रेडियो पाकिस्तान के हवाले से जानकारी दी गई है कि मिसाइल परीक्षण को एक अज्ञात जगह से अंजाम दिया गया। मिसाइल को पानी के भीतर एक पनडुब्बी पर बने इसके लॉन्च पैड से फायर किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपने लक्ष्य को बेहद सटीक तरीके से भेद दिया।
देखें वीडियो-
#Pakistan successfully test fired first Submarine launched Cruise Missile Babur-3. Rg 450 Km. #COAS congrats Nation and the team involved. pic.twitter.com/YRNei5oF65
विज्ञापन विज्ञापन— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) January 9, 2017
'बिना रडार की जद में आए काम कर सकने में सक्षम'
कहा जा रहा है कि बाबर-3 बिना रडार की जद में आए काम कर सकती है।
देखें वीडियो-
#Pakistan successfully test fired first Submarine launched Cruise Missile Babur-3. Rg 450 Km. #COAS congrats Nation and the team involved. pic.twitter.com/YRNei5oF65
— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) January 9, 2017