{"_id":"5a8586154f1c1b93268ba3fc","slug":"pakistan-slams-india-for-ignoring-better-relation-ties-opportunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने रिश्ते सुधारने का मौका गंवाया, अब शांति की गुंजाइश खत्म: पाक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत ने रिश्ते सुधारने का मौका गंवाया, अब शांति की गुंजाइश खत्म: पाक
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Khurram Dastgir Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा कि भारत ने पाक के साथ संबंध सुधारने का न सिर्फ मौका गंवा दिया बल्कि अपने ‘शत्रुता’ वाले रवैये से शांति के लिए गुंजाइश भी खत्म कर दी है। एक मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार खुर्रम ने यह टिप्पणी बुधवार को सीनेट में नीतिगत बयान देने के दौरान की।
विज्ञापन
खुर्रम ने कहा, मौजूदा भारत सरकार ने अपने शत्रुता वाले, पाकिस्तान विरोधी रवैये के कारण शांति की संभावना को काफी कम कर दिया है। उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत सरकार ने शांति के उस अवसर को गंवा दिया जब पाकिस्तान के भीतर भारत के साथ राजनीतिक आम सहमति बनी थी।
विज्ञापन
पाक की तरफ से यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की उस चेतावनी के बाद आया है जो उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की तरफ से कश्मीर के सुंजवां में हमले के बाद दी।
विज्ञापन
इस हमले में छह सैनिकों व एक नागरिक की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि साल 2018 में पाकिस्तान अब तक 200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।