फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan slams india for ignoring better relation ties opportunity

भारत ने रिश्ते सुधारने का मौका गंवाया, अब शांति की गुंजाइश खत्म: पाक

Thu, 15 Feb 2018 06:39 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistan slams india for ignoring better relation ties opportunity
Khurram Dastgir Khan

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा कि भारत ने पाक के साथ संबंध सुधारने का न सिर्फ मौका गंवा दिया बल्कि अपने ‘शत्रुता’ वाले रवैये से शांति के लिए गुंजाइश भी खत्म कर दी है। एक मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार खुर्रम ने यह टिप्पणी बुधवार को सीनेट में नीतिगत बयान देने के दौरान की। 

विज्ञापन


खुर्रम ने कहा, मौजूदा भारत सरकार ने अपने शत्रुता वाले, पाकिस्तान विरोधी रवैये के कारण शांति की संभावना को काफी कम कर दिया है। उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत सरकार ने शांति के उस अवसर को गंवा दिया जब पाकिस्तान के भीतर भारत के साथ राजनीतिक आम सहमति बनी थी। 
विज्ञापन


पाक की तरफ से यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की उस चेतावनी के बाद आया है जो उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की तरफ से कश्मीर के सुंजवां में हमले के बाद दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में छह सैनिकों व एक नागरिक की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि साल 2018 में पाकिस्तान अब तक 200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed