{"_id":"597f31394f1c1bb3738b45eb","slug":"pakistan-shockd-due-to-north-korea-missile-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से सहमा पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से सहमा पाकिस्तान
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग-उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल परीक्षण पर चिंता जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने प्योंगयांग से उन कार्वाइयों पर रोक लगाने को कहा है, जिससे इस क्षेत्र या अन्य जगहों पर तनाव पैदा हो सकता है। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक नए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मिसाइल के पास अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंचने की क्षमता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा कि उत्तर कोरिया की यह कार्वाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है और यह कोरियाई प्रायद्वीप के साथ ही पूर्वी एशिया की शांति एवं स्थिरता को कमजोर करता है। विभाग ने कहा है कि हम लगातार डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत आने वाले अनुबंधों के अनुपालन का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया को उन कार्वाइयों से बचना चाहिए जो क्षेत्र और उससे इतर तनाव पैदा कर सकते हैं। विभाग ने कहा, तनाव कम करने और विस्तृत समाधान हासिल करने की दिशा में सभी संबंधित पक्षों से हम बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने इस साल फरवरी से अब तक क्ख् परीक्षणों के दौरान क्} मिसाइलें दागी है। उत्तर कोरिया ने चार जुलाई को अपना पहला अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया, जिसके बारे में दावा किया गया था कि यह दुनिया में कहीं भी पहुंच सकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहले ही उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।