फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan serious allegations on india

पाक ने फिर बोला झूठ, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 28 Jul 2015 08:52 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
Pakistan serious  allegations on india

ड्रोन मामले में बार-बार झूठ बेनकाब होने के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने भारत पर फिर बेतुका आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फोरेंसिक जांच में एलओसी के पास गिराया गया ड्रोन भारत का ही पाया गया और उसे भारतीय सेना ने ही उड़ाया था।

विज्ञापन


अपने दावे के समर्थन में उसने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसके बारे में पाक का कहना है कि ये तस्वीरें तस्वीरें ड्रोन से मिली हैं। भारतीय सेना और वायुसेना पहले ही पाक के इस बेबुनियाद आरोप को सिरे से खारिज कर चुके हैं।
विज्ञापन


विदेश सचिव एस जयशंकर ने भी 16 जुलाई को कहा था कि मार गिराए गया ड्रोन भारतीय रक्षा बलों का नहीं है। पाक का यह आरोप उस समय भी थोथा साबित हुआ, जब चीनी मीडिया ने इस ड्रोन के चीन में बने होने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाके के दावे को खारिज कर चुका है भारत

Pakistan serious  allegations on india

कथित जासूसी ड्रोन के मामले में सोमवार को जारी बयान में पाक सेना के प्रवक्ता ने भारत पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि जो तस्वीरें मिली हैं, वे साफ इशारा करते हैं कि ड्रोन एक भारतीय चौकी से ही उड़कर पाक सीमा में आया।

15 जुलाई, 2015 को भारत का जासूसी ड्रोन सीमा पार करके नियंत्रण रेखा के पास हमारी सीमा में उड़ रहा था। उसी समय हमारे सैनिकों से इसे मार गिराया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस ड्रोन से मिली एक तस्वीर से यह साबित होता है कि खरीदे जाने के बाद ड्रोन ने एक भारतीय दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के ऑफिस के अंदर की तस्वीरें ली थीं।

इसके अलावा ड्रोन के उड़ने से पहले की एक और तस्वीर है, जिसमें  एक भारतीय सैनिक इसके पास खड़ा नजर आ रहा है। पाक सेना का दावा है कि एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें एक पोस्ट पर भारत का झंडा लहराता दिख रहा है।

पाकिस्तान का दावा है कि पहले तो यह ड्रोन नियंत्रण रेखा के साथ उड़ता रहा और पाकिस्तान की तरफ की तस्वीरें खींचता रहा। बाद में यह नियंत्रण रेखा पार कर हमारी ओर घुस आया। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने इस साल नौ जून से अब तक 35 बार सीजफायर का उल्लंघन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed