फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan send beef masala to nepal

नेपाल के साथ पाकिस्तान का ये कैसा मजाक!

Thu, 30 Apr 2015 10:45 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
pakistan send beef masala to nepal

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अब करीब पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी से दुनियाभर में शोक है। इस त्रासदी के बाद बाद नेपाल की मदद को देश-विदेशों से राहत भेजी जा रही है। लेकिन पाकिस्तान ने नेपाल की मदद के लिए ऐसी राहत सामग्री भेजी कि नेपाल सरकार समेत इस बात से आहत हैं। पाकिस्तान से भेजे गए हरे रंग के इन पैकेट को लोग छूने तक के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान ने नेपाल के लिए बीफ मसाला के कई पैकेट भेजे हैं। जबकि नेपाल दुनिया भर में एक हिंदू राष्ट्र के नाम से जाना जाता है और गौ हत्या व गोमांस पर यहां प्रतिबंधित माना जाता है। अब इस मामले में पाकिस्तान की इस हरकत को कई मायनों से देखा जा रहा है।

विज्ञापन

लोग छूने तक को तैयार नहीं

pakistan send beef masala to nepal

टुडे की खबर के मुताबिक काठमांडू के बीर अस्पताल में भारतीय डॉक्टर के एक समूह ने बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान की ओर राहत सामग्री के कुछ पैकेट भेजे गए हैं, ये पैकेट बीफ मसाला के पैकेट हैं।

चिकित्सकों के दल में डॉ ब‍लविंदर सिंह ने कहा, 'जब हम राहत सामग्री लेने एयरपोर्ट पहुंचे तो राहत सामग्री के साथ बीफ मसाले के पैकेट भी मिले।' डॉ बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले लोगों को पैकेट में क्या है इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन जब स्‍थानीय लोगों को पैकेट में बीफ मसाला होने का पता चला तो लोगों ने पैकेट से किनारा कर लिया। डॉ सिंह का कहना है कि पाकिस्तान ने इस त्रासदी में नेपाल का मजाक उड़ाया है।

नेपाल ने जताई आप‌त्ति, पाक को नहीं जानकारी
नेपाल सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक इन पैकेट के बारे में नेपाल प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और नेपाल खुफिया ऐजेंसी के प्रमुख बता दिया गया है। और इस मसले के सभी तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। मामले की जानकारी भारत को भी दी गई है।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को इस बात की जानकारी नहीं है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय प्रवक्ता तसनीम असलम का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है इसके लिए विदेश मंत्रालय किसी डिस्पैच के लिए जिम्मेदार नहीं है। राहत सामग्री राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed