फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan seeks help to america end tensions with India

भारत के साथ तनाव खत्म करने के लिए पाक ने मांगी अमेरिका से मदद

Thu, 06 Sep 2018 04:43 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistan seeks help to america end tensions with India
imran khan
भारत के साथ जारी तनाव खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने बुधवार को अमेरिका से मदद मांगी। उसने कहा कि वह अफगानिस्तान के साथ लगी पश्चिमी सीमा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वह पूर्वी सीमा पर शांति चाहता है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ बाचचीत की जानकारी देते हुए पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम विश्वास बहाली का अच्छा मौका था लेकिन उल्लंघन होने पर लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान अपने पड़ोसियों से शांति चाहता है और कभी भी बातचीत से पीछे नहीं हटा है, लेकिन ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान अक्सर पाकिस्तान पर आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते रहते हैं। वहीं भारत यह साफ कर चुका है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आतंक पर सख्त कार्रवाई के लिए पोम्पियो ने इमरान को चेताया 

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। इस दौरान पोम्पियो ने इमरान खान से कहा कि वह अपने देश से संचालित आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए अधिक कार्रवाई करें।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख रह चुके पोम्पियो अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर हैं। पोम्पियो ने कहा कि हमने उन्हें साफ कह दिया है कि यह संयुक्त प्रतिबद्धताओं पर काम करने का समय है। 


पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मेरा विस्तृत समझौता हुआ जो कि वास्तव में जमीन पर उतरेगा। इससे दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान अफगान शांति प्रक्रिया और गठबंधन सहायता फंड (सीएसएफ) में 30 करोड़ डॉलर की मदद रोकने सहित द्विपक्षीय हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed