फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan seek over $two billion china loan after US suspends aid

ट्रंप ने बंद की मदद तो पाक ने चीन के आगे फैलाए हाथ, बोला- दो अरब डॉलर का कर्ज दे दो

Tue, 29 May 2018 04:10 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 29 May 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan seek over $two billion china loan after US suspends aid

अमेरिका द्वारा इस्लामाबाद को दी जाने वाली मदद की रकम काफी कम कर देने के बाद पाकिस्तान आर्थिक संकट के दौर में फंसता जा रहा है। इससे उबरने के लिए उसने चीन की तरफ हाथ फैलाते हुए कम से कम एक से दो अरब डॉलर का कर्ज दोबारा मांगा है। माना जा रहा है कि जुलाई आम चुनाव के बाद पाक को आईएमएफ का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

विज्ञापन


पाक के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक चीन द्वारा पाक को दिया गया कर्ज इस साल जून तक 5 अरब डॉलर तक पहुंचने वाला है। इस कर्ज का उपयोग पाक अपने कम होते विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने में करना चाहता है। यह भंडार पिछले साल 16.4 अरब डॉलर के मुकाबले पिछले सप्ताह मात्र 10.3 अरब डॉलर तक रह गया है। 
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक पाक में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि इस साल जुलाई में आम चुनाव के बाद पाक को 2013 के बाद अपने दूसरे बेलआउट पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से सहायता मांगनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘डॉन’ ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से पुष्टि की है कि पाक दो अरब डॉलर तक की फंडिंग के लिए बीजिंग से बात कर चुका है और संभवत: जल्द उसे यह मदद मिल जाए। पिछले सप्ताह ही पाक सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन बैंकों से भी करीब 20 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा है, जो उसे बैंक ऑफ दुबई, अमीरात एनबीडी और नूर बैंक से एक साल के लिए मिलेगा।

चीन ने 50 करोड़ डॉलर कर्ज में पाक को दी राहत

पाक द्वारा चीन से दूसरी बार कर्ज मांगने की खबरों के बीच पाक अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि बीजिंग ने इस्लामाबाद को 50 करोड़ डॉलर के कर्ज की शर्तों में छूट देने की मंजूरी दे दी है। 


रिपोर्ट के मुताबिक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने पाक को जून 2012 में यह कर्ज दिया था जो अगले माह परिपक्व होने वाला है। चीन ने इसकी परिपक्वता अवधि एक साल और बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यद्यपि पाक इस रकम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, क्योंकि यह सिर्फ उसका विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed