फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan says eco countries may take benefit of china pak economic corridor

पाक का नया पैंतरा, कहा- चीन-पाक आर्थिक गलियारे से लाभ उठाएं ECO देश

Wed, 01 Mar 2017 01:30 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
pakistan says eco countries may take benefit of china pak economic corridor
- फोटो : getty images

पाकिस्तान ने मंगलवार को आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) के सदस्य देशों को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) से फायदा उठाने का प्रस्ताव दिया है। 46 अरब डॉलर का यह गलियारा चीन को सामरिक महत्व के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ेगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि ईसीओ सदस्य देशों के रेल, सड़क, समुद्र और वायु मार्ग से जुडऩे से क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लिहाजा ईसीओ क्षेत्र को सीपीईसी और ग्वादर बंदरगाह का फायदा मिल सकता हैं। इससे परिवहन के समय और खर्च में काफी कमी आएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और मानव संसाधन संपन्न होने के चलते ईसीओ क्षेत्र बड़ा आर्थिक हब बनने में सक्षम है। वह ईसीओ के सदस्य देशों के मंत्रियों की 22वीं परिषद को संबोधित कर रहे थे। उनका यह बयान 10 सदस्यीय ईसीओ देशों के शिखर सम्मेलन से महज एक दिन पहले आया है। इस सम्मेलन का विषय 'कनेक्टिविटी फॉर प्रोस्पेरिटी' (समृद्धि के लिए कनेक्टिविटी) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed