{"_id":"5c260301bdec22569d4666e9","slug":"pakistan-says-china-pakistan-economic-corridor-has-no-military-aspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को सैन्य नजरिये से ना देखें : पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को सैन्य नजरिये से ना देखें : पाकिस्तान
Fri, 28 Dec 2018 04:33 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 28 Dec 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
सीपीईसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने कहा है कि चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) एक द्विपक्षीय आर्थिक परियोजना है और इसे सैन्य नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यह बात गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अमेरिका की उस रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही जिसमें आरोप लगाया गया है कि चीन 60 अरब अमेरिकी डॉलर की इस परियोजना के तहत पाकिस्तान में लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य हथियार बनाने की गुप्त योजना पर काम कर रहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना और चीन के अधिकारी इस गुप्त प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। हालांकि चीन ने पिछले सप्ताह इस रिपोर्ट को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया था।
पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन ने फैसल के हवाले से कहा, "सीपीईसी ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और खासतौर पर इसके तहत आने वाले ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में सुधार किया है। सीपीईसी द्विपक्षीय आर्थिक परियोजना है, जो किसी देश के खिलाफ नहीं है।"
विज्ञापन
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह और चीन के शिनजियांग प्रांत को जोड़ने वाला सीपीईसी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है। (इनपुट:भाषा)