फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan said to america, treat me with respect, after continuously hurt by the donald Trump

ट्रंप की फटकार से पाक नाराज, कहा- हमें नहीं चाहिए अमेरिका का पैसा

Thu, 24 Aug 2017 09:36 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Thu, 24 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
pakistan said to america, treat me with respect, after continuously hurt by the donald Trump
कमर बाजवा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार फटकार से आहत पाकिस्तान का दर्द बुधवार को झलक पड़ा। पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा कहा कि अमेरिका को हमारे साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अमेरिका से सामग्री या वित्तीय मदद नहीं मांग रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया पर अपनी नई नीति की घोषणा करते हुए ट्रंप ने आतंकियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- आतंकवाद पर पाक आर्मी चीफ ने भारत पर निशाना साधा, कहा- आतंकवाद का करेंगे खात्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई नीति के तहत ट्रंप ने अफगानिस्तान में अधिक अमेरिकी सेना की तैनाती और भारत को भी इसमें शामिल होने का न्यौता दिया था। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, रावलपिंडी के सेना मुख्यालय में अमेरिकी राजनयिक डेविड हाले ने जनरल बाजवा से मुलाकात की।

पढ़ेंः- लीक रिपोर्ट पर पाक पीएम शरीफ और बाजवा में हुई ‘डील’

वहां पर हाले ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित अमेरिका की नई दक्षिण एशिया नीति के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान ट्रंप की फटकार पर जनरल बाजवा ने कहा कि हम अमेरिकी की तरफ किसी सामग्री या वित्तीय मदद के लिए नहीं देख रहे हैं लेकिन अमेरिका को चाहिए वह हम पर विश्वास करे, आपसी समझ को बढ़ाए और हमारे योगदान को भी देखे। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका को चाहिए कि वह हमारे साथ सम्मान से पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed