{"_id":"59b0207b4f1c1bf07f8b4616","slug":"pakistan-said-terror-outfits-lashkar-jaish-are-operating-from-its-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक का कबूलनामा- लश्कर और जैश कर रहे हमारी जमीन का इस्तेमाल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक का कबूलनामा- लश्कर और जैश कर रहे हमारी जमीन का इस्तेमाल
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन आतंक को ऑपरेट करने के लिए पाकिस्तान की धरती कर इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर इन आतंकी संगठनों पर बंदिशें नहीं लगाई गईं तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उसे शर्मिंदगी का सामना करना जारी रहेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- पाकिस्तान और चीन से एक साथ हो सकती है जंग
विज्ञापन
आसिफ का यह बयान चीन समेत ब्रिक्स देशों के सम्मेलन की समाप्ति के दो दिन के बाद आया है। ऐसा पहली बार है जब पाकिस्तान के एक शीर्ष मंत्री ने यह माना है कि लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद (जैश) जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित आतंकी समूह पाकिस्तान से आतंक का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पाकिस्तान की इस बात की आलोचना कर चुके हैं कि उनका देश हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। अब आसिफ के बयान ने ट्रंप के दावे की पुष्टि कर दी है कि लश्कर और जैश समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित आतंकी संगठन पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
पढ़ें: 134 से ज्यादा देशों ने पाकिस्तानियों से की तौबा, 5 लाख नागरिकों को लौटाया
चीनी नेताओं से मुलाकात के लिए बीजिंग दौरे पर जाने से पहले मंगलवार को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में आसिफ ने कहा कि हमें अपने दोस्तों को कहने की जरूरत है कि हम अपने घर में सुधार कर रहे हैं। हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित संगठनों को बंदिशें लगाने की दरकार है। पाकिस्तान अब इन संगठनों पर कड़ाई से पेश आएगा।