फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan said Indian forces doing ceasefire violations in Jammu and Kashmir

झूठा पाक नहीं आ रहा बाज, भारतीय सैनिकों पर लगाया सीजफायर उल्लंघन का आरोप

Thu, 18 Jan 2018 06:06 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Thu, 18 Jan 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan said Indian forces doing ceasefire violations in Jammu and Kashmir

हर दिन सीमा पर सीजफायर उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर झूठ का सहारा लिया। भारतीय सैनिकों पर सीजफायर उल्लंघन का झूठा आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन भेजा है। पड़ोसी देश का कहना है कि भारतीय सेना की सीमा पार फायरिंग में बृहस्पतिवार को दो पाकिस्तानी महिलाएं मारी गई हैं। 

विज्ञापन


पाक विदेश मंत्रालय के मुताबिक महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) मोहम्मद फैजल ने उप उच्चायुक्त सिंह को समन भेजा और भारतीय सेना के तथाकथित सीजफायर उल्लंघन की निंदा की। 
विज्ञापन


फैजल का आरोप है कि भारतीय सेना ने सियालकोट सेक्टर में फायरिंग की, जिसमें 45 साल की परवीन बीबी और 20 साल की आयशा मारी गईं और पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि बुधवार रात से ही भारतीय सेना भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से पाकिस्तान के सियालकोट स्थित गांव में नागरिकों पर फायरिंग कर रही है। उनका दावा है कि पाकिस्तान ने संयम का अनुरोध किया है, लेकिन भारतीय सेना की फायरिंग जारी है। 

2018 में हो चुके 110 सीजफायर उल्लंघन
फैजल का आरोप है कि नए साल में सिर्फ 18 दिनों में भारतीय सेना 110 बार सीजफायर उल्लंघन कर चुकी है। इसमें तीन नागरिक मारे गए हैं और दस घायल हुए हैं। 2017 में भारत ने 1900 सीजफायर उल्लंघन किया था। 


उन्होंने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया है कि वह सुरक्षा परिषद में संयुक्त राष्ट्र भारत एवं पाकिस्तान सैन्य आबजर्वर समूह को अपनी भूमिका निभाने दे। जबकि भारतीय पक्ष का कहना है कि शिमला समझौते और नियंत्रण रेखा कि स्थापना के बाद आबजर्वर समूह अपनी उपयोगिता खो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed