फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan said, 'deadly heat waves are coming from India '

मौसम की मार से बेहाल पाक बोला, 'भारत से आ रही गर्म हवाएं'

Fri, 26 Jun 2015 11:06 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
Pakistan said, 'deadly heat waves are coming from India '

पाकिस्तान में गर्म जानलेवा हवाओं से हो रही मौतों पर पाकिस्तान का बेसुरा राग सामने आया है। उसने कहा है कि कराची में चल रही जानलेवा गर्म हवाओं की वजह राजस्थान में कोयला आधारित बिजली संयंत्र हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुशाहिदुल्लाह खान ने कहा है कि दुनिया इस समय सीमा पार प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है। हम भी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस्लामाबाद में आयोजित स्वच्छ विकास प्रक्रिया कार्यक्रम में खान ने कहा कि अगर हमारी जांच में सीमा पार से गर्म हवाओं के आने को सही पाया गया तो हम इस मसले को संयुक्त राष्ट्र में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म हवाओं से अबतक एक हजार से ज्यादा मौत

Pakistan said, 'deadly heat waves are coming from India '

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुशाहिदुल्लाह खान ने कहा कि उनका मंत्रालय फिलहाल इस बारे में आंकडे़ जुटा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पीएमएल-एन सरकार ने देश में बिजली की कमी से निपटने के लिए महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।

वहीं, पाक की पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में आंकडे़ जुटाना आसान है कि किस दिशा से ये गर्म हवाएं आ रही हैं और अगले कुछ दिनों में ये किधर की ओर रुख करेंगी।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में गर्मी से मरने वालों की संख्या को देखते हुए आपातकाल लगा दिया है। अब तक इस गर्मी से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed