फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan's new government initiate to resolve old Kashmir dispute

पुराना कश्मीर विवाद सुलझाने को पाक की नई सरकार करेगी पहल

Tue, 28 Aug 2018 06:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's new government initiate to resolve old Kashmir dispute
Imran Khan

इमरान खान के नेतृत्व में पाक सरकार द्वारा कश्मीर मामले का हल निकालने के लिए एक प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। पाक कैबिनेट में नई शीर्ष मंत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रस्ताव इसी सप्ताह तैयार कर लिया जाएगा और इसके बाद इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा।पाक की नई कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने हालांकि प्रस्ताव के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है लेकिन इस बात के संकेत जरूर दिए हैं कि इमरान सरकार भारत से साथ बातचीत के रास्ते कश्मीर का हल तलाशने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मजारी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार कश्मीर मसले का हल हर सूरत में चाहती है। यह चुनाव से पहले का इमरान खान का वादा भी है। इमरान ने कहा था कि कश्मीर का समाधान उनकी प्राथमिकता है जिसे दोनों पक्ष वार्ता द्वारा सुलझाएंगे। उन्होंने कश्मीर को भारत-पाक का आपसी मसला भी बताया था।
विज्ञापन

शिरीन मजारी ने कहा कि इमरान खान ने चुनाव जीतने के बाद ही स्पष्ट किया था कि यदि भारत एक कदम दोस्ती के लिए बढ़ाता है तो पाक दो कदम आगे बढ़ाएगा।

हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि पाक के लिए कश्मीर मसले का समाधान इतना आसान नहीं है। यही कारण है कि इमरान द्वारा विवाद के हल की बात कहने के बावजूद सत्ता संभालने के बाद उनकी तरफ से दोस्ती के कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं। इसके लिए पाक सेना एक बड़ा कारण है जिसके बिना इमरान सरकार का आगे बढ़ना बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव में अन्य पक्षकारों से चर्चा पर उठे सवाल

पाक मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने अपने बयान में स्टेकहोल्डर्स (अन्य पक्षकारों) की भी बात की है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर अन्य पक्षकारों से भी बातचीत की जाएगी। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान कश्मीरी अलगाववादियों से भी प्रस्ताव पर चर्चा करेगा? क्योंकि इमरान सरकार द्वारा अब तक आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के कोई संकेत नजर नहीं आए हैं। यदि अन्य पक्षकारों में कश्मीरी अलगाववादी शामिल हैं तो भारत की प्रतिक्रिया सकारात्मक होना मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed