{"_id":"5b0b37174f1c1bf46e8b4efe","slug":"pakistan-s-former-president-asif-ali-zardari-will-now-contest-election-after-24-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 24 साल बाद अब लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 24 साल बाद अब लड़ेंगे चुनाव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि वह नेशनल एसेम्बली का चुनाव लड़ेंगे। जरदारी अपने गृह नगर नवाबशाह से चुनाव लड़कर 24 सालों के बाद चुनावी और संसदीय राजनीति में लौटेंगे।
विज्ञापन
सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह की इफ्तार पार्टी में 62 वर्षीय जरदारी ने इस बात की घोषणा की। वह नेशनल एसेम्बली के लिए कराची की ल्यारी सीट से 1990 और नवाबशाह से 1993 में चुने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले वह ल्यारी से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने गृह नगर से लड़ने का फैसला किया। वह 2008 से 2013 के बीच पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।
विज्ञापन