पाक के सबसे बड़े चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अब तक के सबसे बडे़ चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पाक पंजाब के बाल संरक्षण ब्यूरो द्वारा किए गए इस खुलासे के तहत 400 ऐसे वीडियो जब्त किए गए हैं जिसमें 280 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण करते हुए दिखाया गया है।
पाक अखबार ‘द नेशन’ ने बच्चों के यौन शोषण पर विस्तार से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके मुताबिक ज्यादातर पीड़ितों की उम्र 14 साल से कम है। पाकिस्तान को शर्मसार कर देने वाले इस खुलासे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
एक वीडियो में तो छह साल के मासूम बच्चे को अश्लील हरकत करने के लिए जोर जबरदस्ती करते हुए दिखाया गया है। एक अन्य वीडियो में 10 साल की बच्ची के साथ 14 साल के लड़कों को छेड़छाड़ करते हुए फिल्माया गया है।
अब तक 6 गिरफ्तार
इन अश्लील वीडियो को खेतों में और खाली पड़े घरों में फिल्माया गया है।
माना जा रहा है कि ऐसे अश्लील वीडियो की हजारों कॉपी बनाकर कसूर जिले के
हुसैन खानवाला गांव में 50-50 रुपये में बेचा गया है।
एक बच्चे के
अभिभावकों ने बताया कि बच्चों का यौन शोषण करने वाले इस गैंग के लोग
पश्चिमी देशों के लोगों से भी संपर्क में थे जिससे वीडियो को विदेश में
बेचकर अच्छी कमाई की जा सके।
अब तक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया
गया है। हालांकि पीड़ित लोगों का कहना है कि इस गैंग में 25 से ज्यादा लोग
शामिल हैं।
ब्लैकमेलिंग से कमाई का कारोबार
एक बच्चे के माता-पिता ने बताया कि वीडियो का इस्तेमाल कर गैंग में शामिल लोग परिवार को ब्लैकमेल करते हैं।
घर की इज्जत बचाने के लिए गांव के गरीबों लोगों को अपनी कीमती वस्तुएं बेचने को मजबूर होना पड़ता है। समाज में परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के नाम पर लोगों से जबरन वसूली का यह गोरखधंधा चल रहा है।
14 साल के एक बच्चे की मां ने बताया कि उसे अपने बच्चे का वीडियो नष्ट कराने के बदले में गैंग के लोगों को छह लाख रुपये देने पड़े, जिसके लिए उसने अपने सारे गहने बेच दिए। उन्होंने कहा, गांव का हर परिवार इससे पीड़ित है।