फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Revokes Travel Ban on Journalist

पाक सरकार ने पत्रकार अल्मीडा की विदेश यात्रा पर बैन वापस लिया 

Sat, 15 Oct 2016 03:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Revokes Travel Ban on Journalist
पाकिस्तानी पत्रकार
काफी फजीहत होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को पत्रकार सीरिल अल्मीडा के विदेश जाने पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया।  सीरिल ने आतंकवादियों पर सैन्य और असैन्य नेतृत्व में कथित मतभेदों की बात का खुलासा किया था। गृह मंत्रालय के हवाले से डॉन ने लिखा है कि अखबार के पत्रकार सीरिल अल्मीडा का नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने इसके पहले ऑल पाकिस्तान न्यूजपेपर्स सोसायटी और कौंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूज पेपर एडिटर्स से कहा कि अल्मीडा का नाम ईसीएल से हटा लिया गया है। हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि अखबार में प्रकाशित विवादित रिपोर्ट की जांच जारी रहेगी और उसके निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


सनद रहे कि ईसीएल में शामिल लोगों को पाकिस्तान से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती है। अल्मीडा का नाम ईसीएल में तब शामिल कर लिया गया था जब उन्होंने एक रिपोर्ट में लिखा था कि नवाज सरकार ने सेना से कहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग-अलग होना पड़ेगा। अल्मीडा की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मानवाधिकार एवं पत्रकार संगठन उनके पक्ष में आ खड़े हो गए। ज्यादातर टीवी चैनलों ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed