फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan responsible for maligning the image of Islam worldwide

ईश निंदा के नाम पर युवक की हत्या, मलाला बोलीं- पाकिस्तानियों ने इस्लाम को बदनाम किया

Sat, 15 Apr 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 15 Apr 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistan responsible for maligning the image of Islam worldwide
मलाला यूसुफजई

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि पाकिस्तान दुनियाभर में अपनी खराब छवि के लिए खुद ही जिम्मेदार है। पाकिस्तान के एक विश्वविधालय में ईश-निंदा के चलते छात्र की मौत पर विरोध जताते हुए उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


मलाला ने कहा कि 'आज हम इस्लामफोबिया की बात करते हैं साथ ही यह भी कहते हैं कि लोग हमारे देश और धर्म को गलत नाम दे रहे हैं जबकि सच तो यह है कि दुनियाभर में पाकिस्तान और इस्लाम की खराब छवि के लिए कोई और नहीं बल्कि स्वयं पाकिस्तानी जिम्मेदार हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में गुरुवार को मशाल खान नाम के पत्रकारिता के छात्र की ईश-निंदा के आरोप में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसने फेसबुक पर अल्लाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना इस्लाम के पवित्र संदेश की मौत थी

Pakistan responsible for maligning the image of Islam worldwide
मलाला यूसुफजई

मलाला ने बताया कि मृत छात्र के पिता से बात की और उनका कहना था कि इस भयावह घटना के बाद शांति और सहिष्णुता और प्रबल होनी चाहिए। यूसुफजई ने कहा 'यह घटना मशाल की मौत के लिए ही नहीं बल्कि इस्लाम के पवित्र संदेश की भी मौत थी। हम पाकिस्तानी अपने धर्म, मूल्यों और शालीनता को भूल चुके हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'पाकिस्तान के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि वह सुरक्षित और शांति से रहे। अगर हम लोगों का ऐसे ही कत्लेआम करेंगे तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।' यूसुफजई ने पाकिस्तानी सांसदों और राजनीतिक दलों से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और मशाल को न्याय की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed