फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Reporter Chand Nawab forgot his lines during reporting and its video is going viral

एक बार फिर सुर्खियों में आए पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब, वीडियो वायरल

Fri, 29 Jun 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Fri, 29 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Reporter Chand Nawab forgot his lines during reporting and its video is going viral
चांद नवाब

आपको बजरंगी भाईजान फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रिपोर्टर वाला किरदार तो याद ही होगा। उनके किरदार का नाम था चांद नवाब। उन्होंने जिस पाकिस्तानी पत्रकार का किरदार निभाया था वह एक बार फिर अपनी रिपोर्टिंग को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस रिपोर्टिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कई बार रिपोर्टिंग के समय अपनी लाइनें भूलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें रीटेक लेने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


1.46 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। उसमें दिख रहा है कि चांद नवाब अपनी रिपोर्टिंग पूरी नहीं कर पाते हैं। दरअसल वह कराची के पान से संबंधित रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी लाइनें भूल जाते हैं। जहां कई लोग काम के प्रति उनकी लग्न की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी रिपोर्टिंग के इस अंदाज का लुत्फ उठाते हुए उन्हें कॉमेडियन पत्रकार बता रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि चांद नवाब पाकिस्तानी न्यूज चैनल के पत्रकार हैं और वह अपनी रिपोर्टिंग की वजह से कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर ईद के मौके पर की गई उनकी रिपोर्टिंग को लोगों ने बड़े ही चाव के साथ देखा था। उस वीडियो में वह रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग कर रहे थे और उस दौरान वहां से गुजर रहे लोग बार-बार कैमरे के बीच आ रहे थे जिससे उन्हें खासी परेशानी होती है। उस दौरान भी वह काफी लाइनें भूल जाते हैं जिसकी वजह से उन्होंने काफी रीटेक लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed