फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan releases 86 indian fishermen before Holi

होली से पहले पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Sun, 20 Mar 2016 11:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 11:30 PM IST
सार

  • छह मार्च को भी 86 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तौर पर रिहा कर चुका है पाक
  • पाक की जेलों में अब भी करीब 363 भारतीय मछुआरे सड़ रहे हैं

विज्ञापन
Pakistan releases 86 indian fishermen before Holi
पाक ने किया भारतीय मछुआरों को रिहा

विस्तार

पाकिस्तान ने होली से पहले रविवार को और 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस महीने पाक ने सद्भावना के तौर पर दूसरी बार भारतीय मछुआरों को रिहा किया है।

विज्ञापन


कराची के मालिर जेल के अधीक्षक राजा मुमताज ने बताया कि मालिर जेल से 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है, जिनको ट्रेन से लाहौर पहुंचाया जाएगा और वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईदी ट्रस्ट ने इन मछुआरों को लाहौर पहुंचाने के लिए व्यवस्था की है, जो विदाई के समय उपहार और नकद धनराशि भी देगा। इस महीने में यह दूसरी बार है, जब पाक सरकार ने सद्भावना के तौर पर भारतीय मछुआरों को रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले छह मार्च को पाक ने 86 भारतीय मछुआरों और एक अन्य नागरिक को रिहा किया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाक की जेलों में अब भी करीब 363 भारतीय मछुआरे सड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed