{"_id":"59f628354f1c1bdb538b9c36","slug":"pakistan-releases-68-indian-fishermen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
एजेंसी, कराची
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार को कराची की लाढ़ी जेल से सद्भावना पहल के तहत 68 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। मछुआरों को कथित रूप से पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मछुआरे लाहौर जाने वाली रेलगाड़ी में सवार हुए, जहां से उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। सिंद प्रांत के गृह विभाग के अधिकारी नसीम सिद्दीकी ने बताया कि हमें शनिवार को आंतरिक मंत्रालय से आदेश मिले थे कि भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जाए।
विज्ञापन
मछुआरों को पूर्ण सुरक्षा में पुलिस वाहनों द्वारा रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां ईदी फाउंडेशन के वालंटियरों ने उन्हें नकद और उपहार वितरित किए। इसी साल जुलाई में लाढ़ी जेल से 78 मछुआरों को रिहा किया गया था।
विज्ञापन